शिक्षा के साथ संस्कार: हालाहुली सरस्वती शिशु मंदिर बना ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का पहली पसंद, नामांकन जारी…

रायगढ़, खरसिया, 22 अप्रैल 2026।*विकास खंड खरसिया के ग्राम हालाहुली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा का नया आयाम स्थापित कर रहा है। सत्र 2026-27 के लिए कक्षा KG-1 से 12वीं तक प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। NCERT व CBSE पैटर्न पर आधारित शिक्षण, अनुभवी शिक्षकों की टीम और आधुनिक सुविधाओं के साथ यह विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

*RTE के तहत 25% सीटें निःशुल्क, कम फीस में सर्वोत्तम शिक्षा*

विद्यालय संचालक सुरेन्द्र कुमार राठौर “बबलू सर” ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के बच्चों को कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। RTE के तहत कक्षा प्रथम में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित एवं निःशुल्क हैं। प्रत्येक कक्षा में प्रशिक्षित आचार्य एवं दीदीजी द्वारा अध्यापन कार्य कराया जाता है।

*क्यों है सरस्वती शिशु मंदिर खास?*

– *कक्षाएं:* KG-1 से 12वीं तक (गणित, जीवविज्ञान, कॉमर्स, आर्ट सभी संकाय उपलब्ध)

– *मूल्यांकन:* प्रति माह सतत मूल्यांकन एवं कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं

– *प्रतियोगी तैयारी:* नवोदय विद्यालय, प्रयास विद्यालय व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मार्गदर्शन

– *व्यक्तित्व विकास:* सुलेख, गीत, कविता, भाषण, संगीत, योग एवं कम्प्यूटर शिक्षा बाल सभा के माध्यम से

– *अतिरिक्त सुविधाएं:* खेल-कूद सामग्री, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूल वाहन सुविधा, CCTV कैमरे से निगरानी

– *इंग्लिश स्पीकिंग:* बच्चों की इंग्लिश स्पीकिंग पर विशेष ध्यान, संस्कृति ज्ञान परीक्षा

*अनुभवी शिक्षकों की टीम, परिणाम शत-प्रतिशत*

विद्यालय में 18 से अधिक अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। प्राचार्य संजय राठौर के नेतृत्व में स्कूल लगातार बेहतर परीक्षा परिणाम दे रहा है। शिक्षक-छात्र गोष्ठी, डे-बोर्डिंग की सुविधा एवं विशेष देखभाल से बच्चों का संपूर्ण विकास सुनिश्चित किया जाता है।

*”आपका विश्वास, हमारी मेहनत”*

संचालक सुरेन्द्र कुमार राठौर ने अभिभावकों से अपील की है कि “फर्जी स्कूलों से सावधान रहें। अपने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें। सरस्वती शिशु मंदिर में प्रवेश लेकर अपने नौनिहालों का भविष्य उज्ज्वल बनाएं।”

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *