*जांजगीर-चांपा, 19 सितंबर 2026।* कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के पूर्व कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर श्री शशि चौधरी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चांपा और डिप्टी कलेक्टर श्री पवन कोसमा को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पामगढ़ का प्रभार सौंपा गया है।
*अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व -*
*1. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनय कुमार पॉयन -* जन समस्या निवारण शिविर, नोडल स्वीप कार्यक्रम, केपीआई, आकांक्षी जिला, अंत्यावसायी, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य सहित जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के नोडल अधिकारी।
*2. अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर -* अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, पामगढ़-शिवरीनारायण अनुभाग के भू-राजस्व प्रकरण, शिकायत एवं सतर्कता शाखा, नजूल शाखा, खनिज शाखा, पुलिस, पासपोर्ट, समय-सीमा की बैठक सहित समस्त प्रशासनिक कार्य।
*3. अपर कलेक्टर श्री आर.के. तंबोली -* चांपा अनुभाग के भू-राजस्व प्रकरण, व्यवहार वाद शाखा, राहत एवं आपदा प्रबंधन, लायसेंस, प्रतिलिपि, अभिलेख प्रकोष्ठ, धर्मस्व एवं अन्य शाखाएं।
*4. अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी -* अकलतरा अनुभाग (बलौदा-अकलतरा तहसील) के भू-राजस्व प्रकरण, पंचायती राज अधिनियम के तहत अपील, समाज कल्याण, कोषालय, सिंचाई, उद्योग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य निर्वाचन) सहित अन्य प्रभार।
*5. संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर -* स्थापना एवं वित्त, नाजरात, आहरण संवितरण अधिकारी, खाद्य शाखा, डीएमएफ नोडल, जिला योजना, जनगणना, पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं लोक सेवा गारंटी।
*6. डिप्टी कलेक्टर श्री देवेन्द्र चौधरी -* वक्फ कमेटी, नगर सेना, आवक-जावक, मुख्यमंत्री-मंत्रीगण, सांसद-विधायकों से प्राप्त पत्रों पर कार्यवाही, जनदर्शन, पीजी पोर्टल एवं टीएल प्रभारी।
*7. डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रिचा सिंह -* भू-अभिलेख (डीओ सहित), व्यपवर्तन, सीएम हेल्पलाइन, कौशल विकास, लाइवलीहुड कॉलेज, भू-अर्जन एवं भू-बाटन।
*8. डिप्टी कलेक्टर श्री सुब्रत प्रधान -* एसडीएम जांजगीर (जांजगीर-नवागढ़ तहसील), जिला सत्कार अधिकारी एवं आकांक्षा कोचिंग के नोडल।
*9. डिप्टी कलेक्टर श्री सुमित बघेल -* एसडीएम अकलतरा एवं बलौदा।
*10. डिप्टी कलेक्टर श्री शशि चौधरी -* एसडीएम चांपा, लोक बेदखली अधिनियम के सक्षम प्राधिकारी, पंजीयक लोक न्यास, भू-अर्जन एवं नजूल अधिकारी।
*11. डिप्टी कलेक्टर श्री पवन कोसमा -* एसडीएम पामगढ़, लोक बेदखली अधिनियम के सक्षम प्राधिकारी, पंजीयक लोक न्यास, भू-अर्जन अधिकारी।
*12. डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन) सुश्री भावना साहू -* एसडीएम शिवरीनारायण (केवल शिवरीनारायण तहसील)।