*FEARLESS NEWS UPDATE | जांजगीर-चांपा | दिनांक 24.09.2026*
*जांजगीर-चांपा।* थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम मुड़पार में चुनावी रंजिश को लेकर उपसरपंच को धमकी देने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने उपसरपंच से पैसों की मांग कर पंचायत से इस्तीफा देने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी।
मामला दिनांक 22.09.2026 की शाम का है, जब आरोपी साहिल जोशी और भरत बंजारे प्रार्थी उपसरपंच के घर पहुंचे और चुनावी रंजिश को लेकर विवाद करने लगे। उपसरपंच बनने का हवाला देते हुए पैसों की मांग की गई और इस्तीफा देकर पंचायत छोड़ने के लिए दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान प्रार्थी एवं उसके परिवार के साथ अश्लील गाली-गलौज भी की गई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 308/2026, धारा 296, 351(3), 308(4), 333, 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों – 01. साहिल जोशी निवासी मुड़पार और 02. भरत बंजारे निवासी मुड़पार थाना नवागढ़ को पकड़ा। घटना में संलिप्तता पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ का सराहनीय योगदान रहा।