जांजगीर-चांपा: थाना बिर्रा पुलिस ने डकैती की साजिश नाकाम की, 5 आरोपी गिरफ्तार..

जांजगीर-चांपा, 13 अगस्त।* जिले के थाना बिर्रा क्षेत्र में पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए डकैती की एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही नाकाम कर दिया। करही स्थित _सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान_ में डकैती की योजना बना रहे 5 आरोपियों को घातक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को 12 अगस्त की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि किकिरदा जाने वाले रास्ते पर देशी-विदेशी शराब दुकान के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार 5 संदिग्ध व्यक्ति हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं।

सूचना मिलते ही *SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन और *ASP डॉ यूलैंडन यार्क* के मार्गदर्शन में थाना बिर्रा, सायबर टीम और करही पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर सभी 5 आरोपियों को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने करही की सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान में डकैती करने की योजना स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से *2 मोटरसाइकिल, 2 लोहे के पैरा/कटिया, 1 एयर गन और 4 कुदाली* बरामद की हैं।

मामले में थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक *104/2026 धारा 310(4), 310(5) BNS* के तहत केस दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी:*
राजकुमार कर्ष 28 वर्ष निवासी मुड़पार, जितेंद्र साहू 29 वर्ष निवासी कनसदा, राजेंद्र उर्फ राजा साहू 33 वर्ष निवासी करही, रंजीत साहू 27 वर्ष निवासी तुस्मा और भीम सारथी 27 वर्ष निवासी शिवरीनारायण।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा *राजीव श्रीवास्तव*, सायबर प्रभारी *भास्कर शर्मा* और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। रात्रि गश्त और मुखबिर तंत्र की वजह से पुलिस एक बड़ी वारदात को टालने में सफल रही।

—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *