जांजगीर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हाथों में तिरंगा लेकर चले सैकड़ों कार्यकर्ता..

*जांजगीर, 13 अगस्त 2026*। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भारतीय जनता पार्टी, जिला जांजगीर-चांपा के द्वारा गुरुवार को जांजगीर नगर में अभूतपूर्व भव्यता के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता के संदेश को लेकर निकली इस यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और समाज के वरिष्ठजन शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा जांजगीर नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नैला स्थित स्टेशन चौक, परशुराम चौक से विधिवत रूप से किया गया। यहां से राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर पैदल मार्च शुरू हुआ। यात्रा नेता जी चौक, कचहरी चौक होते हुए शहीद स्मारक चौक पहुंची। शहीद स्मारक पर पहुंचकर सभी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद स्मारक पर राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष गूंजते रहे। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना, वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करना और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।

नेताओं ने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र और लोकतांत्रिक वातावरण में जीवन जी रहे हैं, वह हमारे पूर्वजों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने में अपना योगदान दे।

तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से श्री भूपेंद्र सवननीं, श्री नारायण चंदेल, श्री रामदेव कुमावत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अम्बेश जांगड़े, श्रीमती कमलादेवी पाटले, श्रीमती सत्यलता मीरी, श्री प्रशांत सिंह ठाकुर, श्री अमर सुल्तानिया, श्रीमती नंदिनी राजवाड़े, श्री नंद चौधरी, श्री रवि पाण्डेय, श्री आशुतोष गोस्वामी, श्री पंकज अग्रवाल, श्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, श्री विकास शर्मा, श्री हितेश यादव, श्री आकाश सिंह, श्री शिवचमन सिंह, श्री दिनेश राठौर, श्री अनिल शर्मा, श्री पुष्पेंद्र नर्मलकर, श्री देवव्रत उपाध्याय, श्रीमती प्रेमलता कौशिक, श्री विक्की सिंह, श्री अनुराग शुक्ला, श्री सोनू यादव, श्री चुन्नीलाल राठौर, श्री प्रेम थवाईत, श्री प्रदीप सोनी, श्री राजू खान, श्री शाहिद खान, श्रीमती प्रतिमा डहारे, श्री शैल राठौर एवं श्री रमेश सोनवानी सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला, मंडल एवं मोर्चों के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा जिला संगठन की ओर से तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संगठन ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा ने जांजगीर नगर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *