*जांजगीर-चांपा*। जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ीदहला पहाड़ में इस वर्ष नागपंचमी का विशाल मेला 17 अगस्त 2026 को आयोजित होगा। मेले में हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं।
नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर पोड़ीदहला पहाड़ पहुंचकर मेला स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों की पहचान की और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।
ASP ने मेला आयोजन समिति और पहाड़ी मित्रों के साथ बैठक कर शांति, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर चर्चा की। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
*पुलिस की अहम अपील*
ASP डॉ. यार्क ने मेले में आने वाले लोगों से विशेष अपील की है:
1. *युवा मेले में हाथ में चूड़ा या कड़ा पहनकर न आएं*, ताकि भीड़ में किसी तरह की घटना न हो।
2. *अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को भीड़ में अकेला न छोड़ें* और उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
पुलिस ने लोगों से शांति और अनुशासन बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
पुलिस प्रशासन का लक्ष्य नागपंचमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है।
—