रायपुर, 22 जून 2026
छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग ने 30 आबकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
अपर सचिव के. एल. कश्यप द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह कार्रवाई प्रशासनिक आधार पर की गई है। स्थानांतरित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना हेतु एकपक्षीय भारमुक्त कर दिया गया है।
*प्रमुख तबादले एक नजर में:*
*1. रायपुर जिले में बदलाव*
– *प्रदीप वर्मा*, सहायक आयुक्त आबकारी → प्रभारी उपयुक्त आबकारी, जिला रायपुर
– *अंकित तिवारी*, जिला आबकारी अधिकारी राजनांदगांव → प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी, रायगढ़
– *सविता रानी भैगाम*, सहायक जिला आबकारी अधिकारी → उपयुक्त आबकारी, रायपुर
*2. जांजगीर-चांपा से जुड़े तबादले*
– *नीलिमा ध्रिस्कर*, जिला आबकारी अधिकारी जांजगीर-चांपा → प्रभारी अधिकारी, छ.ग. स्टेट बेवरेजेस कार्पो, सिलतरा गोदाम रायपुर
– *योगेश्वर कुमार द्विवेदी*, जिला आबकारी अधिकारी बालोद → प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी, जांजगीर-चांपा
*3. अन्य जिलों के बड़े नाम*
– *राकेश कुमार शर्मा*, जिला आबकारी अधिकारी रायपुर → सहायक आयुक्त आबकारी, राजनांदगांव
– *रत्नेश मरावी*, संभागीय उड़नदस्ता बस्तर → जिला आबकारी अधिकारी, सक्ती (स्वतंत्र प्रभार)
– *दीप मसीह*, जिला आबकारी अधिकारी → प्रभारी राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, रायपुर
– *सी. आर. साहू*, जिला आबकारी अधिकारी दुर्ग → जिला आबकारी अधिकारी, खैरागढ़-गंडई-छुईखदान
*4. उड़नदस्ता में फेरबदल*
– *शशांक कुमार*, जिला आबकारी अधिकारी दुर्ग → जिला आबकारी अधिकारी, बलरामपुर-रामानुजगंज
– *अजय सिंह धुर्वे*, जिला आबकारी अधिकारी कबीरधाम → संभागीय उड़नदस्ता, बिलासपुर
– *निरूपमा लोहार*, जिला आबकारी अधिकारी धमतरी → संभागीय उड़नदस्ता, दुर्ग
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित अधिकारियों का आगामी वेतन वर्तमान पदस्थापना से आहरित नहीं किया जाएगा।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। इसकी प्रतिलिपि मंत्री जी के विशेष सहायक और महालेखाकार को भेजी गई है।
—
*किस जिले में कौन आया-कौन गया*
1. *रायपुर*: प्रदीप वर्मा नए प्रभारी उपयुक्त, जेबा खान गईं बालोद
2. *जांजगीर-चांपा*: योगेश्वर द्विवेदी आए, नीलिमा ध्रिस्कर गईं रायपुर
3. *दुर्ग*: सी. आर. साहू गए खैरागढ़, शशांक कुमार गए बलरामपुर
4. *बालोद*: पतक नंद नए जिला आबकारी अधिकारी, योगेश्वर द्विवेदी गए जांजगीर
—