जांजगीर-चांपा, 30 मई 2026 : अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जर्वे (ब) में वर्षों से लंबित बंधवा तालाब के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। विधायक राघवेन्द्र सिंह भैया के अथक प्रयासों से आज इस कार्य का शुभारंभ किया गया, जिसकी खुशी पूरे गांव में देखी जा रही है।
जर्वे (ब) के बंधवा तालाब से गांव के लगभग 90 प्रतिशत खेतों की सिंचाई होती है। लंबे समय से तालाब की स्थिति खराब होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों की मांग और विधायक के लगातार प्रयासों के बाद अब तालाब के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हुआ है।
शुभारंभ के अवसर पर आयोजित पूजा कार्यक्रम में विधायक राघवेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा कर कार्य का आगाज किया गया। गांववासियों ने विधायक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सालों से चल रही पहल को अब परिणाम मिल रहा है। शानू महाराज ने भी विधायक के इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया और तालाब के गहरीकरण में भरपूर मेहनत की।
विधायक राघवेन्द्र सिंह के इस कदम से जर्वे (ब) के किसानों को अब बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी और खेती को नया संबल मिलेगा।