जांजगीर-चांपा पुलिस की कार्रवाई: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते 2 युवक गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर….

जांजगीर-चांपा, 30 मई 2026 : पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में जुआ और सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने लगातार कार्रवाई तेज कर रखी है। इसी क्रम में आईपीएल क्रिकेट मैच में हार-जीत पर रुपये का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहे 2 युवकों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

थाना सायबर टीम, थाना जांजगीर और चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजस्थान रॉयल्स और गुजरात के बीच खेले जा रहे मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों में नरेश धीवर, 25 वर्ष, निवासी घूरकोट, थाना जांजगीर और रितिक देवांगन, 22 वर्ष, निवासी देवांगन मोहल्ला, थाना चांपा शामिल हैं।

 

जांजगीर-चांपा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिले में अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना सायबर जांजगीर टीम सहित थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि सत्यम चौहान, आर. ईश्वरी राठौर, गौरीशंकर राय, श्याम राठौर, थाना जांजगीर से उपनिरीक्षक बीएस लकड़ा, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, राकेश तिवारी, आर. लीलाराम साहू, राहुल कुमार, शैलेन्द्र कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *