जांजगीर-चांपा, 20 मई 2026:* जिले में अपराध और हादसों पर नकेल कसने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस को मंगलवार शाम बड़ी ताकत मिली। पुलिस बेड़े में 10 नए Next Generation ERSS डायल-112 वाहन और 01 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन शामिल हुए। कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर इन अत्याधुनिक ‘रक्षक’ गाड़ियों को रवाना किया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि ये हाईटेक वाहन GPS, वायरलेस, CCTV, मेडिकल किट और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से लैस हैं। इनके आने से इमरजेंसी कॉल पर पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम घटकर 10-15 मिनट रह जाएगा। शहर से लेकर गांव-देहात तक अब पीड़ित को तुरंत मदद मिलेगी। हाईवे पेट्रोलिंग वाहन नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं और लूट की वारदातों को रोकने में गेमचेंजर साबित होगा।
इस मौके पर पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू, ASP उमेश कुमार कश्यप, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, CSP योगिताबाली खापर्डे, DSP सतरूपा तारम, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित GVK के चालक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पुलिस का दावा है कि डायल-112 की इस नई फ्लीट से गश्त व्यवस्था और मजबूत होगी। अब सायरन की गूंज सुनते ही अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा और बढ़ेगा।