*जांजगीर-चांपा, 22 जुलाई 2026।* जिले में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक *श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के कुशल निर्देशन में बीते 24 घंटे में जांजगीर-चांपा पुलिस ने चार अलग-अलग गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

. अकलतरा: नकली नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार.

देशी मदिरा दुकान अकलतरा में 20 जुलाई को एक युवक ₹500 के नोट देकर शराब खरीदने पहुंचा। दुकानदार को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना अकलतरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम *सत्येन्द्र कुमार कुर्रे उर्फ सत्यम कुर्रे, 30 वर्ष, निवासी दोमुहानी, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़* बताया। तलाशी में उसके पास से 500-500 के चार संदिग्ध नोट बरामद हुए। स्टेट बैंक में जांच पर सभी नोट नकली और सीरियल नंबर एक ही पाया गया। आरोपी ने बताया कि नोट रायपुर से लाया था।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 423/2026 धारा 180 बीएनएस में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक कमलदास बैनर्जी, आरक्षक शरीफ खान, वाल्मीकि राठौर और महेंद्र राज की भूमिका रही।

*सारागांव: कार लूट-हत्या में 3 आरोपियों को आजीवन कारावास*
13-14 अप्रैल 2024 की रात बिलासपुर से कार बुक कराने आए तीन लोगों ने चालक रमाकांत तिवारी की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने कार लूटने की नियत से सुनसान जगह पर चालक का गला दबाकर, मारपीट और पत्थर से हमला कर हत्या कर शव को ग्राम लखुर्री नहर किनारे फेंक दिया था।

तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक *सावन कुमार सारथी* और उपनिरीक्षक *सत्यम चौहान* के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और साइबर विश्लेषण से आरोपियों को गिरफ्तार किया। सुदृढ़ विवेचना के चलते माननीय न्यायालय ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास, अर्थदंड और 6-6 माह के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

* चांपा: हाईवे पर मारपीट कर लूटे 1500, 1 आरोपी गिरफ्तार*

21 जुलाई की रात 12:30 बजे ग्राम सेमरा निवासी सूरज कुमार साहू और साथियों से हथनेवरा मोड़ पर 4-5 युवकों ने शराब के पैसे मांगे। मना करने पर बेल्ट, लात-घूंसों से मारपीट कर ₹1500 लूट लिए और कार का शीशा तोड़ दिया।

थाना चांपा में अपराध क्रमांक 397/2026 धारा 309(6), 324(2), 3(5) बीएनएस दर्ज कर पुलिस ने *साहिल कुमार पटेल उर्फ अक्की, 20 वर्ष, निवासी खाल्हेपारा, हथनेवरा* को गिरफ्तार कर लूट की ₹100 राशि बरामद की। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक सत्यम चौहान व स्टाफ शामिल रहा।

चांपा: शेयर में पैसा दोगुना का झांसा, 2.04 करोड़ की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर रकम दोगुनी करने का लालच देकर *हरिशंकर गुप्ता 43 वर्ष* और पत्नी *रेखा गुप्ता 42 वर्ष, निवासी मारुति विहार कॉलोनी, चांपा* ने निवेशकों से ₹2,04,97,502 की ठगी की। केवल 39.99 लाख वापस कर शेष राशि हड़प ली।

तकनीकी साक्ष्य पर नया रायपुर से दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल और चेकबुक जब्त किए गए। धारा 318(4), 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड लिया गया। कार्रवाई में निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक सत्यम चौहान व टीम की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *