रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। गृह विभाग ने 20 जुलाई 2026 को जारी आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग के 80 से अधिक अधिकारियों का तबादला किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
आदेश के तहत *23 ASP और 60 DSP* की नई पदस्थापना की गई है। राजधानी रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बस्तर और नक्सल प्रभावित जिलों में विशेष फोकस रखा गया है।











