नो पार्किंग में खड़े किए वाहनों का लॉकिंग कर की जा रही है यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही..

जांजगीर चाम्पा: जांजगीर टाउन में बेतरतीब, नो पार्किंग में खड़े किए 30 वाहनों चालकों के विरूद्ध, कार्यवाही कर समन शुल्क लिया गया है।

इसके अलावा तेज गति (ओवरस्पीडिंग) से वाहन चलाने, बिना हेलमेट के मोटर सायकल चलाने, बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाने, माल वाहक वाहन में सवारी बैठाकर चलाने वाले एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर इस प्रकार कुल 302 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टीगत रखते हुए उचित बचाव के लिए यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है*

पुलिस अधीक्षक जांजगीर – चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देश पर *अति. पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार* के मार्गदर्शन में जिले के सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 24.05.2025 से लेकर दिनांक 26.05.25 तक तीन दिवस विशेष अभियान चलाकर वाहन चेकिंग किया गया जिसमें जिले में कुल 302 वाहन चालको के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।

*यातायात पुलिस जांजगीर की अपील*

1. शराब के नशे में वाहन न चलाए।

2. तेज गति से वाहन न चलाएं।

3. हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाए।

4. मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी न करे।

5. माल वाहक वाहन, ट्रैक्टर, पिकअप या अन्य माल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए ।

7. रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरते।

9. नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध।

10. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन।

11. नाबालिगों को वाहन न चलाने देवे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *