फरार अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान में जांजगीर- चाम्पा पुलिस की बड़ी कार्यवाही –कुल 80 फरार वारंटियों को किया गया गिरफ्तार…

जांजगीर चाम्पा: पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, शांति बनाए रखने के उद्देश्य से फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में *अति. पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल नेतृत्व में तथा,

*DSP श्री जितेन्द्र खुंटे, DSP श्रीमती कविता ठाकुर, SDOP चाम्पा श्री यदुमणि सिदार के पर्यवेक्षण में* थाना/चौकियों में फरार स्थायी/ गिरफतारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग टीम गठित किया जाकर विशेष अभियान चलाया गया,।

जिसमें थाना जांजगीर: 13 गिरफ्तारी वारंट, 04 स्थायी वारंट,

चौकी नैला 04 गिरफ्तारी वारंट, 03 स्थायी वारंट

, थाना अकलतरा 13, गिरफ्तारी वारंट, 01 स्थायी वारंट

, थाना चाम्पा 16 गिरफ्तारी वारंट, 05 स्थायी वारंट

, थाना नवागढ़ 01 गिरफ्तारी वारंट,

थाना बलौदा: 01 गिरफ्तारी वारंट,

थाना पामगढ़ 02 गिरफ्तारी वारंट, 05 स्थायी वारंट,

थाना शिवरीनारायण 02 स्थायी वारंट,

थाना बिर्रा 01 गिरफ्तारी वारंट, थाना

बम्हनीडीह 02 गिरफ्तारी वारंट, 02 स्थायी वारंट,

थाना सारागांव 05 गिरफ्तारी वारंट

कुल मिलाकर जिलेभर से 80 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप द्वारा सभी वारंटियों को सुधरने हेतु चेतावनी देते हुए कहा गया कि भविष्य में पुनः अपराध करते पाए गए तो कठोर कार्यवाही की जाएगी, एवं अभियान के अगले चरण में सभी ऐसे लोग जिनके विरुद्ध माननीय न्यायालयों द्वारा समंस नोटिस जारी किए गए है एवं ऐसे आरोपी जो जमानत पर है पेशी तिथि में स्वयं न्यायालय के समक्ष उपस्थित हो जाएं अन्यथा जमानत निरस्त कराने की कार्यवाही भी की जाएगी*

जांजगीर-चाम्पा पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने तथा आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने हेतु कृतसंकल्पित है। इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *