माँ मनका दाई मंदिर का 50 किलो वजनी कछुआ घायल मिला, वन विभाग ने इलाज के लिए बिलासपुर भेजा…

जांजगीर-चांपा : दिनांक 03.05.2026 को ग्राम खोखरा, थाना/तहसील जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा के मनका दाई मंदिर परिसर स्थित तालाब में रहने वाला एक कछुआ घायल अवस्था में मिला। कछुए की पीठ पर गहरे चोट के निशान थे और कवच कटा हुआ था। मंदिर समिति एवं ग्रामीणों ने कछुए को पकड़कर एक बड़े सिल्वर के टब में रखा था।

कछुए को इलाज हेतु श्रीमान वन मंडलाधिकारी महोदय, जांजगीर-चांपा-सक्ती के आदेशानुसार उड़नदस्ता दल जांजगीर-चांपा-सक्ती द्वारा कानन पेंडारी बिलासपुर ले जाया गया है। मंदिर समिति एवं ग्रामीणों ने बताया कि यह कछुआ वर्षों से मंदिर परिसर एवं तालाब में रहता है और दूर-दूर से दर्शनार्थी इसे देखने आते हैं।

समिति एवं ग्रामीणों द्वारा इलाज उपरांत कछुआ ठीक हो जाने पर उसे पुनः गांव लाकर मनका दाई तालाब खोखरा में ही छोड़ने की बात सर्व सम्मति से कही गई है। यह पंचनामा ग्राम खोखरा के ओमप्रकाश राठौर (सोनू )पंचगण श्री गोपाल, श्री शिवशंकर, श्री राजीव तथा सरपंच दुर्गा अजय राठौर, उप सरपंच राजेश राठौर और ग्राम कोटवार की उपस्थिति में तैयार किया गया, जिसमें वन विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। ग्रामीणों के अनुसार कछुए का वजन लगभग 50 किलो है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *