जांजगीर चाम्पा : कोतवाली जांजगीर पुलिस ने एक आरोपी को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिमांशु उर्फ मोनू डहरिया पिता विनोद डहरिया उम्र 21 वर्ष निवासी भाठापारा केरा रोड जांजगीर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी देसी शराब दुकान जांजगीर के पास लोहे के धारदार हथियार को लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।
आरोपी के विरुद्ध 25,27 arms act के तहत कार्यवाही की गई और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जेपी गुप्ता, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, प्रकाश राठौर, आरक्षक दिलीप सिंह, लीला राम साहू का विशेष योगदान रहा।