जांजगीर में विश्व शांति के लिए 501 पार्थिव शिवलिंग निर्माण और जलाभिषेक: एक दिव्य आयोजन…

जांजगीर-चांपा: श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण सेवा समिति द्वारा 21 अप्रैल को जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में एक भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में 501 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन, जलाभिषेक और श्रृंगार किया जाएगा। यह आयोजन विश्व शांति, मानव कल्याण और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से किया जा रहा है।

श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को एक हॉटल में प्रेस वार्ता आयोजित कर इस धार्मिक कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। समिति के अभिषेक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत 501 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण टिला और तालाब की पवित्र मिट्टी से किया जाएगा। पूजन के बाद सभी शिवलिंगों का विधिवत नदी में विसर्जन किया जाएगा।

*सभी जाति और वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं*

इस आयोजन में सभी जाति और वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। पूजन में बैठने के लिए पति-पत्नी होना अनिवार्य नहीं है, बल्कि भाई-बहन या परिवार के अन्य सदस्य भी एक साथ बैठकर पूजा कर सकते हैं।

*विशेष व्यवस्थाएं*

इस आयोजन में श्रद्धालुओं का स्वागत और धार्मिक वातावरण को और अधिक पवित्र बनाने के लिए ड्रोन के माध्यम से पूरे कार्यक्रम स्थल पर गुलाब जल का छिड़काव किया जाएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार दमकल वाहनों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। इसके अलावा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीने के पानी, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी की जाएगी।

*महादेव के अभिषेक का पहला भव्य आयोजन*

जांजगीर में इस प्रकार का यह पहला आयोजन होगा, जिसमें सामूहिक रूप से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। समिति करेगी पूजन सामग्री की पूरी व्यवस्था। कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी पूजन सामग्री की व्यवस्था श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण सेवा समिति द्वारा की जाएगी।

*श्रद्धालुओं को किया जाएगा रुद्राक्ष का वितरण*

इस आयोजन में शामिल होने वाले भक्तों को आस्था और स्मृति के रूप में रुद्राक्ष वितरित किए जाएंगे। पूजन-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा, जिससे हर भक्त इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सके।

*5000 श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था*

इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए लगभग पांच हजार लोगों के लिए महाप्रसाद (भंडारा) की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

*सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*

इस आयोजन में सुरक्षा के पुख्ता इंदाज किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इसके अलावा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के  लिए सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग किया जाएगा।

*प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था*

पूजन-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा, जिससे हर भक्त इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सके। प्रसाद वितरण के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *