पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को जन्मदिन पर बधाई देने उमड़े समर्थक, भाजपा युवा नेता सोनू यादव(श्याम) ने बताया प्रेरणास्रोत

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व विधायक माननीय नारायण चंदेल जी के जन्मदिन पर जिले भर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता सोनू (श्याम) यादव, जांजगीर-चांपा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर चंदेल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। श्याम यादव ने अपने संदेश में कहा कि वे चंदेल जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि नारायण चंदेल जी का नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं जनसेवा का भाव सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहे। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल लंबे समय तक जांजगीर-चांपा विधानसभा से विधायक रहे और छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उनके जन्मदिन पर सुबह से ही समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों का उनके निवास पर बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर अपनी शुभकामनाएं दीं। युवा नेता श्याम सोनू यादव ने कहा कि चंदेल जी ने हमेशा क्षेत्र के विकास और युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। उनका अनुभव आज भी पार्टी के लिए मार्गदर्शक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *