जांजगीर चाम्पा :राठौर समाज द्वारा समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 10वीं कक्षा के सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा में ग्राम सिवनी के रहने वाले सुजल राठौर पिता होरिल राठौर ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर उसे प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि केवल परिवार की ही नहीं बल्कि पूरे समाज की शान है। बच्चों ने कठिन परिश्रम और लगन से यह सफलता हासिल की है।
समाज के वरिष्ठजन ने बच्चों को शुभकामनाएँ दीं और आगे की पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। मंच से यह संदेश दिया गया कि शिक्षा ही वास्तविक पूँजी है और यही आने वाले समय में नई पीढ़ी को मजबूत आधार प्रदान करेगी।
इस सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। बच्चों को मिले इस प्रोत्साहन से कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गर्व से भर गया।