SP विजय पांडेय का ब्रह्मास्त्र: एक धागे से 1.50 लाख लोगों को कर दिया साइबर प्रूफ, गोल्डन बुक ने भी माना लोहा..

*जांजगीर-चांपा, 27 अगस्त।* रक्षाबंधन पर जहां एक धागा दो लोगों को जोड़ता है, वहीं जांजगीर-चांपा के SP विजय कुमार पांडेय ने एक धागे से पूरे जिले को जोड़कर साइबर ठगों के खिलाफ अभेद्य कवच बना दिया। उनके एक आइडिया ने जिले को सीधा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में पहुंचा दिया।

SP की पहल पर *”एक राखी साइबर जागृति की”* अभियान के तहत जिले के *432 गांवों, सभी वार्डों, स्कूल-कॉलेजों और दफ्तरों में एक साथ 1 लाख 50 हजार लोगों* को साइबर जागरूकता की राखी बांधी गई।

इस अभियान की सबसे बेमिसाल बात यह रही कि ये राखियां *जिला जेल के कैदियों, महिला कमांडो और महिला स्व-सहायता समूह* ने मिलकर बनाई थीं।

ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर जनमेजय महोबे और SP विजय पांडेय ने शुभारंभ किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की राज्य प्रमुख सोनल राजेश शर्मा ने सत्यापन कर मौके पर ही वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट SP को सौंपा।

SP विजय पांडेय ने कहा, “हमने राखी के पवित्र बंधन को साइबर सुरक्षा के संकल्प से जोड़ दिया है। अब हर व्यक्ति एक-दूसरे को साइबर अपराध से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

लोगों को फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड से बचने और हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *