थाना नवागढ़ क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 07 आरोपियों को पकड़ने में थाना नवागढ़ पुलिस को मिली सफलता..

जांजगीर चाम्पा :श्रीमान विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में जिले में जुआ शराब पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्यवाही करने के निर्देश पर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन* में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर घर अंदर रुपए पैसे का दाव लगाकर जुआ खेलने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही किया गया जिसमे आरोपी (01) रामसिंह पिता संत राम साहू उम्र 49 साल (02) रामसरकार पिता गुडालू उम्र 40 साल (03) जनीराम साहू पिता खोलबहरा उम्र 32 साल (04) जय कुमार साहू पिता खिखराम साहू उम्र 38 साल (05) हेमंत साहू पिता सहदेव साहू उम्र 22 साल (06) रामधन दिवाकर पिता सालिक राम दिवाकर उम्र 35 साल (07) धरमराज साहू पिता पतिराम साहू उम्र 32 साल सभी निवासी कटौद थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा को पकड़ा जिसके कब्जे से जुमला नगदी रकम 14,000/ रुपए, 06 नग मोबाइल, 04 नग मोटर सायकल जुमला किमती लगभग 02 लाख रूपये को बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमाक 335/24 धारा 4,5 छ. ग. जुआ अधिनियम 2022 के विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है ।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, उप निरीक्षक रमेश एक्का, आर संजय टंडन, कुलदीप खुटे, श्याम कुमार शांते, बलराम यादव एवं थाना नवागढ़ स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *