PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, जांजगीर-चांपा के 1.20 लाख किसानों को मिले 24.15 करोड़…

*जांजगीर-चांपा, 20 जून 2026*

कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर-चांपा में शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हूगली से देशभर के किसानों के खाते में राशि का सीधा हस्तांतरण किया।

*जिले के किसानों को 24.15 करोड़ का फायदा*
इस किस्त में जांजगीर-चांपा जिले के 1,20,719 किसानों के DBT बैंक खातों में 24.15 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। पूरे देश में 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को 18,880 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि भेजी गई।

कार्यक्रम का आयोजन कृषि विकास और किसान कल्याण विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम में 100 से अधिक किसान-जनप्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं सभी विकासखंडों में 527 और ग्राम स्तर पर भी किसानों को लाइव प्रसारण दिखाया गया। कुल 627 किसानों ने सीधा प्रसारण देखा।

*धान के साथ दलहन-तिलहन पर जोर*
कृषि उप संचालक राकेश कुमार शर्मा ने PM किसान योजना की जानकारी देने के साथ खरीफ सीजन में धान के अलावा दलहन और तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से मिट्टी परीक्षण कराने की अपील भी की।

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. के. डी. महंत ने प्राकृतिक खेती के फायदे बताए। उन्होंने जीवामृत और बीजामृत बनाने की विधि व उपयोग की जानकारी दी। कहा कि रासायनिक खाद का कम उपयोग कर लागत घटाई जा सकती है।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *