*जांजगीर-चांपा, 28 मई 2026:* जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। SP ने 4 निरीक्षक, 5 उप निरीक्षक और 2 सहायक उप निरीक्षक समेत कुल 11 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किए हैं।
*किस अफसर को कहां मिली नई तैनाती:*
*निरीक्षक स्तर पर बदलाव:*
1. *राजीव श्रीवास्तव*: थाना प्रभारी शिवरीनारायण से थाना प्रभारी बिर्रा बनाए गए
2. *जय कुमार साहू*: थाना प्रभारी बिर्रा से यातायात शाखा भेजे गए
3. *कमलेश कुमार शेन्डे*: रक्षित केन्द्र जांजगीर से थाना प्रभारी अजाक बनाए गए
4. *रंजीत सिंह कंवर*: थाना प्रभारी अजाक से चौकी प्रभारी नैला बनाए गए
*उप निरीक्षक स्तर पर बदलाव:*
5. *कृष्णपाल सिंह*: थाना प्रभारी बम्हनीडीह से थाना प्रभारी शिवरीनारायण बनाए गए
6. *दिलीप कुमार सिंह*: चौकी प्रभारी पंतोरा से थाना प्रभारी बम्हनीडीह बनाए गए
7. *कृष्ण कुमार साहू*: थाना पामगढ़ से चौकी प्रभारी पंतोरा बनाए गए
8. *विनोद कुमार जाटवर*: थाना अकलतरा से पुसके प्रभारी कोटमी सोनार, थाना अकलतरा बनाए गए
9. *कमलदास बनर्जी*: थाना जांजगीर से थाना अकलतरा गए
*सहायक उप निरीक्षक स्तर पर बदलाव:*
10. *कृष्ण कुमार कोशले*: रक्षित केन्द्र जांजगीर से थाना पामगढ़ भेजे गए
11. *प्रतीभा राठौर*: पुसके कोटमी सोनार, थाना अकलतरा से महिला थाना भेजी गईं.

SP कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि यह सभी तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।