जांजगीर-चांपा, 28 मई 2026:* जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई हुई है। SP द्वारा गठित “Illegal Mining Task Force” ने आज CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में थाना जांजगीर क्षेत्र के भादा रेत घाट पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान घाट में एक चैन माउंटेन मशीन से अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। टास्क फोर्स ने तुरंत जिला खनिज विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर मशीन को सीलबंद कर दिया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए “Illegal Mining Task Force” का गठन किया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध रेत के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिले में पहली बार SP द्वारा स्पेशल टास्क फोर्स बनाकर अवैध खनन पर इतना बड़ा प्रहार किया गया है। “Illegal Mining Task Force” की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और जिले के हर रेत घाट पर पैनी नजर रखी जा रही है।