कोरबा में खौफनाक वारदात: शक के चलते पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा…देखें वीडियो मे.

कोरबा, 21 अप्रैल 2026।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

*क्या है पूरा मामला?*

आरोपी सालिक राम यादव (45) ग्राम बुंदेली का रहने वाला है। वह गांव के कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी करता था और पत्नी छेक बाई (42) व 4 बच्चों के साथ वहीं रहता था। पत्नी अपने पति सालिक राम के चरित्र पर शक करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था।

बुधवार को दोनों ने शराब पी थी। इसी दौरान चरित्र शंका को लेकर फिर विवाद हुआ। गुस्से में सालिक राम ने चाकू से पत्नी का गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के समय दंपती के 2 बच्चे घर पर ही मौजूद थे।

*कटा सिर लेकर गांव में घूमा, बोला- “बहुत प्यार करता था”*

हत्या के बाद आरोपी कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। फिर सिर को बोरी में रखकर बैठ गया। ग्रामीणों की सूचना पर कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जब पूछा कि शरीर पर खून कैसे लगा तो आरोपी बोला- “सर, इसकी मुंडी मैंने काट दी। मैं इसको बहुत प्यार करता था। अपने जान से ज्यादा। इसीलिए इसे चाकू से काटा हूं। पत्नी मेरे कैरेक्टर पर शक करती थी।”

आरोपी ने बताया कि वह सिर को बोरी में रखकर बालको थाने जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

*पोल्ट्री फार्म मालिक का बयान*

पोल्ट्री फार्म मालिक जीवन प्रकाश साहू ने बताया, “मुझे उप सरपंच से जानकारी मिली कि सालिक राम ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया है। यहां आकर देखा कि सालिक राम ने सिर धड़ से अलग कर बोरी में रखा हुआ था। सालिक राम मेरे पोल्ट्री फार्म पर पिछले चार साल से काम कर रहा है।”

*पुलिस की कार्रवाई*

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि ग्राम बुंदेली में पोल्ट्री फार्म के चौकीदार सालिक राम ने अपनी पत्नी चैतराम कुंवर को मार डाला। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *