जांजगीर, 16 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन को बीच में रुकवाए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने शनिवार को जांजगीर में भगवा तूफान खड़ा कर दिया। कचहरी चौक से अटल चौक तक निकली विशाल मशाल रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा – *”लहू का कतरा-कतरा वंदे मातरम्”*।
*मशालों की रोशनी में गूंजे देशभक्ति के नारे*
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष *आकाश सिंह* के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशालें लेकर *”भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”, “वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “सोनिया गांधी माफी मांगो”* के नारे लगाए।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता *सोनिया गांधी* के इशारे पर ही कार्यक्रम में वंदे मातरम् को बीच में रोका गया।
*”ये हमारी आस्था का सवाल है”*
*जितेंद्र देवांगन, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा* ने कहा, “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं है। यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा राष्ट्रगीत है। इसके सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस की इस हरकत ने उसकी देशभक्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।”
*केंद्र सरकार के नए प्रोटोकॉल का जिक्र*
*नारायण चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष* ने कहा कि वंदे मातरम् के मूल गीत में छह अंतरे हैं। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2026 में जारी दिशा-निर्देशों में आधिकारिक अवसरों के लिए छह अंतरों वाले संस्करण को निर्धारित किया गया है। गृह मंत्रालय ने सम्मानजनक गायन-वादन का प्रोटोकॉल भी जारी किया है।
*अम्बेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष* ने बताया कि केंद्र सरकार ने वंदे मातरम् को राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े कानूनी संरक्षण के दायरे में लाने के लिए 2026 में संशोधन विधेयक संसद में पेश किया है। *प्रस्तावित प्रावधान में राष्ट्रगीत के गायन को रोकने या उसमें जानबूझकर व्यवधान डालने पर तीन वर्ष तक की सजा, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।*
युवा मोर्चा ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रगीत के अपमान का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा।
*मशाल रैली में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे*
प्रशांत सिंह ठाकुर, नंद चौधरी, नंदिनी राजवाड़े, पंकज अग्रवाल, आशुतोष गोस्वामी, रवि पाण्डेय, *मोहन यादव* – उपाध्यक्ष, *राकेश रूपवानी* – जिला मीडिया प्रभारी, हितेश यादव, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र निर्मलकर, गुड्डू कहरा, रघु कश्यप, विक्की सिंह, उमेश राठौर, सुधीर झाझडिया, रितेश राठौर, नरेंद्र कौशिक, शिवचमन सिंह, राहुल सेन, प्रदीप सोनी, सोनू यादव, *डॉ. धनेश्वरी जागृति*, मेघा यादव, रितेश अग्रवाल, प्रदीप राठौर।
*युवा मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ता*
*जितेंद्र देवांगन* – प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा, *आकाश सिंह* – जिलाध्यक्ष, अनुराग केसरवानी, *सोनू यादव* – अध्यक्ष जांजगीर मण्डल, लव देवांगन, सूर्य प्रताप, विकास श्रीवास, कमल राठौर, छवि कश्यप, पलास चंदेल, चुन्नी राठौर, संकेश्वर यादव, सुशांत बंजारे, शशि दास, आदर्श पाण्डेय, रोहन, दिल चंद, रामेश्वर, आदर्श, योगेश्वर, बृजेश, राहुल, निहाल, मिंटू, अजय, अभय, अमन, लालू, राकेश, सुरेन्द्र, पंकज कहर, पीयूष, यश, अमित, मनोज, रिया यादव, आकाश, आर्यन, रवि पाण्डेय, प्रांशु, सुशांत, कमलकांत साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मशाल जुलूस के माध्यम से भाजपा ने एक स्वर में संदेश दिया कि राष्ट्रगीत का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
—