1098 पर करें कॉल: जांजगीर-चांपा में बाल श्रमिक, भिक्षुक बच्चों के पुनर्वास के लिए विशेष अभियान..

जांजगीर-चांपा, 11 जून 2026 – जिले में सड़क जैसी परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों के स्थाई पुनर्वास के लिए 1 जून से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन और जिला कार्यक्रम अधिकारी अनीता अग्रवाल के मार्गदर्शन में बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत संचालित हो रहा है।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान बाल श्रमिक, अपशिष्ट संग्राहक, भिक्षावृत्ति में लिप्त और सड़क पर रहने वाले बच्चों की पहचान की जा रही है। इसके लिए जिला स्तर पर संबंधित विभागों के साथ बचाव दल का गठन कर संवेदीकरण का कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत खोखरा मंदिर, नहरिया बाबा मंदिर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शांति नगर सहित जिले के चिन्हांकित हॉटस्पॉट, बाजार, स्लम बस्ती और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गहन सर्वेक्षण और कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ड्रॉप आउट बच्चों की जानकारी भी एकत्रित की जा रही है।

अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें सड़क पर रहने वाले बच्चे, बाल श्रमिक, अपशिष्ट संग्राहक, भिक्षावृत्ति या नशे में लिप्त बच्चे मिलें तो तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, 9827771819, 8963997174 पर सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *