जांजगीर-चांपा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार निर्वाचन कार्यकाल में नया रिकॉर्ड बनाने पर भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा ने 10 जून को देवी दाई मंदिर बस्ती में हनुमान चालीसा पाठ और पूजा-आरती का आयोजन किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर में भजन-कीर्तन कर देश के विकास और गरीब कल्याण के लिए प्रार्थना की। पार्टी के अनुसार, 26 मई 2014 को पहली बार शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने 10 जून 2025 को लगातार 4399 दिन का कार्यकाल पूरा किया। इसके साथ ही वह स्वतंत्र भारत में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने। पार्टी नेताओं ने कहा कि तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री और तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में मोदी लगातार 9013 दिन सत्ता में रहे हैं।
*सरकार के 12 साल पर भाजपा नेताओं की बात*
जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण और विकास के काम साथ-साथ आगे बढ़े हैं। उन्होंने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 4 करोड़ से अधिक लोगों को आवास योजना के तहत पक्के मकान, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य बीमा और 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने का जिक्र किया।
जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में 1.45 लाख किमी सड़कों और 3000 किमी एक्सप्रेसवे का निर्माण हुआ है और भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है।
*कार्यक्रम में मौजूद रहे*
कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत, जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, गुलाब सिंह चंदेल, प्रशांत सिंह, अमर सुलतानिया, नंदनी रजवाड़े, रेखा गढ़वाल, आशुतोष गोस्वामी, राकेश रूपवानी, हितेश यादव, अनिल शर्मा, विवेक सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।