जेवरा में चुलमाटी कार्यक्रम बना खूनी संघर्ष: फरसा-डंडे से हमला, मुलमुला पुलिस ने 5 आरोपियों को भेजा जेल..

जांजगीर-चांपा, 26 अप्रैल 2026:* मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा में शादी के चुलमाटी कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। हमले में प्रयुक्त फरसा और डंडे भी बरामद कर लिए गए हैं। प्रार्थी महेश कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 अप्रैल की रात करीब 11:10 बजे वह गांव में नेतराम कश्यप के घर चुलमाटी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। तभी गांव के कुछ लोगों ने अपमानजनक बातें कहकर विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए फरसा व डंडे से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे महेश को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 139/26 के तहत धारा 191(2), 191(3), 296, 115(2), 109 बीएनएस के अंतर्गत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रामकुमार कश्यप 38 वर्ष, राजकुमार कश्यप 39 वर्ष, प्रेमलाल कश्यप 29 वर्ष, अरुण कुमार कश्यप 27 वर्ष और लाला उर्फ मेघनाथ कश्यप 26 वर्ष शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम जेवरा के निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *