गांव के सरपंच प्रतिनिधि अजय राठौर संग माँ मनका दाई मंदिर पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष, जन्मदिन पर मांगा खुशहाली का आशीष..

खोखरा/जांजगीर-चांपा: पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नारायण चंदेल जी ने आज अपना जन्मदिन गांव के सरपंच प्रतिनिधि श्री अजय राठौर जी के साथ खोखरा स्थित प्रसिद्ध माँ मनका दाई मंदिर पहुंचकर मनाया।

श्री चंदेल ने माँ मनका दाई के दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि और ग्रामवासियों के कल्याण का आशीष मांगा। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कमलेश जांगड़े भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

सरपंच प्रतिनिधि अजय राठौर जी ने ग्रामवासियों की ओर से श्री चंदेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया एवं जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री राठौर ने कहा कि गांव के मंदिर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष का आना हम सब ग्रामवासियों के लिए गर्व की बात है।

सांसद कमलेश जांगड़े ने श्री चंदेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए संजीवनी का काम करता है।

पूजा-अर्चना के बाद श्री चंदेल ने मंदिर परिसर में मौजूद बुजुर्गों, माताओं-बहनों और युवाओं से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने माँ मनका दाई के जयकारे के साथ श्री चंदेल को जन्मदिन की बधाइयां दीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *