खोखरा में नल जल योजना कार्य पर अनियमितता का आरोप…

जांजगीर-चाम्पा।जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पंचायत खोखरा में लाखों रुपए की लागत से नल-जल योजना ठेकेदार अनियमितता के कारण 4 वर्ष बाद भी सुचारू ढंग शुरू नहीं होने का आरोप पंचायत के उपसरपंच ने लगाते हुए इसकी लिखित शिकायत कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा को जनदर्शन के माध्यम से किये हैं। अपने शिकायत में ग्राम पंचायत खोखरा के उपसरपंच राजेश राठौर ने बताया कि ग्राम पंचायत खोखरा में फरवरी 2022 को 422.52 लाख की लगात से जल जीवन मिशन का नल-जल योजना प्रारंभ किया गया था। जिसके पूर्ण निर्माण कार्य एवं ग्राम के 1700 घरो में टेपनल निर्माण कर पानी पहुंचाने का ठेका भवानी बोरवेल्स जांजगीर को मिला था, चार वर्ष बाद भी ग्राम खोखरा के लगभग 1000 घरो में ही टेपनल निर्माण कराया गया है, पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी की सप्लाई भी प्रभावित है जिसका सुधार कार्य नहीं कराया गया है, ग्राम के पक्के सीसी रोड को पाईप लाईन लगाने हेतु तोड कर जगह-जगह खोदा गया था जिसका सुधार कार्य भी ठेकेदार द्वारा नहीं कराया जा रहा है। आगामी ग्रीष्मकाल में पानी के संकट को लेकर ग्राम खोखरा के आम ग्रामीण भयभीत है। ग्राम के अधिकतर घरो में नल-जल योजना के पानी सप्लाई का व्यवस्था नहीं है। सरकार द्वारा इतनी बड़ी राशि खर्च करने बावजूद ठेकेदार द्वारा सही ढंग से कार्य नहीं करना भयंकर अनियमितता है। उपसरपंच ने कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा को अपने शिकायत के माध्यम से ठेकेदार पर उचित कार्यवाही करे एवं ग्राम पंचायत खोखरा में जल्द से जल्द नल-जल योजना को सुचारू रूप से चालू कराने की मांग किये हैं।

———-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *