जांजगीर चाम्पा : जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में एक पिता ने अपने डेढ़ साल के बच्चे की हत्या कर दी। आरोपी पिता शिवाजी निषाद (35 वर्ष) ने बच्चे के सिर पर ईट के टुकड़े से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस ने आरोपी को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी के विरूद्ध धारा 103(1), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस टीम में निरीक्षक सावन सारथी, सउनि संतोष बंजारे, रामदुलार साहू, प्रआर राजेश कोशले, आरक्षक राघवेंद्र, भुवनेश्वर पटेल, विनोद मनहर, और लखेश्वर पाटले शामिल थे।