हम सब भक्त माता कर्मा के वंशज – बालेश्वर साहू, धनेली में साहू समाज का शपथ ग्रहण एवं समारोह सम्पन्न..

जांजगीर-चाम्पा।नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत में धनेली में शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साहू समाज के जिलाध्यक्ष एवं जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार साहू तहसील अध्यक्ष जांजगीर कर रहे थे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति एवं संयोजक व्यापार प्रकोष्ट प्रदेश साहू संघ छ.ग. राजकुमार साहू, श्रीमती मोहन कुमारी साहू सभापति जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा एवं पूर्व उपाध्यक्ष महिला प्रदेश साहू संघ छ.ग., प्रेम शंकर साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ जांजगीर, अशोक कुमार साहू कार्यकारी अध्यक्ष जिला साहू संघ जांजगीर, हेमंत कुमार साहू जिला कोषाध्यक्ष साहू संघ जांजगीर, श्रीमती सुभद्रा साहू जिला महिला उपाध्यक्ष साहू संघ जांजगीर, बोधी राम साहू महासचिव जिला साहू संघ जांजगी, फिरतु साहू संगठन सचिव जिला साहू संघ जांजगीर, श्रीमती रत्ना साहू महिला संगठन सचिव जिला साहू संघ जांजगीर, श्रीमती नेहा साहू जिला पंचायत सदस्य जांजगीर, जे.सी. साहू नगर अध्यक्ष साहू संघ जांजगीर, रामचरण साहू तहसील अध्यक्ष बलौदा, ईश्वर साहू तहसील अध्यक्ष बम्हनीडीह, शिवकुमार साहू तहसील अध्यक्ष नवागढ़, मनोज साहू तहसील अध्यक्ष पामगढ़, राजेन्द्र साहू तहसील अध्यक्ष अकलतरा मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भक्ति माता कर्मा के तेल चित्र पर पूजा-अर्चना के साथ किया गया। तत्पश्चात साहू समाज द्वारा निर्वाचित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण कराया गया। साथ ही साहू समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज के लोगों का सम्मान भी किया गया। उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए साहू समाज के जिला अध्यक्ष एवं जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि हम सब भक्त माता कर्मा के वंशज हैं हमें उन्हीं का आशीर्वाद प्रदान हुआ है, उन्ही के कृपा से आज साहू समाज की अलग पहचान हैं, साहू समाज कोई परिचय का मोहताज नहीं हमारे समाज में विधायक, सांसद, मंत्री सहित बड़े-बड़े पदों पर कर रहा था जो साहू समाज का नाम रोशन गांव, जिला, प्रदेश सहित देश में कर रहे हैं। इस दौरान इतवार साय साहू, उषा साहू, शोद्रा साहू, भारती साहू, शांति साहू, रामायण साहू, भारती साहू, छीता बाई साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
———-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *