केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री JPNadda ने HMPV मामलों को लेकर किसी भी तरह की चिंता की आवश्यकता नहीं होने का आश्वासन दिया…

भारत : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री JPNadda ने HMPV मामलों को लेकर किसी भी तरह की चिंता की आवश्यकता नहीं होने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने बताया कि यह वायरस पहले ही 2001 में पहचाना गया था और यह नया नहीं है। यह मुख्य रूप से सर्दियों और वसंत ऋतु की शुरुआत में फैलता है।

भारत में इस वायरस के मामलों में किसी भी वृद्धि की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, ICMR और NCDC स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *