डीजे साउंण्ड सिस्टम का मिक्सर मशीन को चोरी करने वाला आरोपियों को चंद घंटा में पकड़ने में मिली थाना शिवरीनारायण पुलिस को मिली सफलता त्वरित कार्यवाही..

 

जांजगीर चाम्पा: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी सोनू धुव निवासी शिवरीनारायण जांजगीर चांपा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि डीजे साउंण्ड सिस्टम में लगा मिक्सर मशीर को आरोपी यशवंत सारथी एवं उसके अन्य साथियों के द्वारा बीते रात्रि करीबन 10:00 बजे चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 206/2025 धारा 303(2),3(5) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

चोरी जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी श्री यदुमणी सिदार* के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी को शिवरीनारायण से पकडा गया जिसे अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया गया जिसके कब्जे से चोरी का डीजे सिस्टम का मिक्सर मशीन को बरामद किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 31.05.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी सलमान खान और यशवंत दोनों पूर्व में भी चोरी, लुट, अवैध शराब बिक्री के प्रकरण में गिरफ्तार हो चुके है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण सउनि नरेंद्र शुक्ला, प्रआर. तारिकेश पाण्डेय, शिवनंदन जलतारे, आरक्षक टुकेश्वर डनसेना, सुंदर अनंत नितिन द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *