जांजगीर चाम्पा: ग्राम पंचायत खोखरा में विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है। सरपंच दुर्गा अजय राठौर के नेतृत्व में गांव के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, जिससे पूरा गांव रात में भी उजाला से चमक उठा है। यह पहल न केवल ग्रामीणों की सुविधा बढ़ाने वाली है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद अहम मानी जा रही है।

विकास कार्यों की श्रृंखला में ग्राम पंचायत भवन का निर्माण कार्य भी सफलता पूर्वक पूर्ण हो गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस पंचायत भवन को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है, जिससे यह भवन अब गांव की शान बन चुका है। पंचायत भवन का निर्माण न केवल प्रशासनिक कार्यों के संचालन को सुलभ बनाएगा, बल्कि यह ग्रामीणों के लिए विभिन्न गतिविधियों का केंद्र भी बन सकता है।
गांव के जागरूक पंच पति – राम शंकर राठौर, रिंकू राठौर,संतोष देवांगन एवं गांव के उपसरपंच राजेश राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि सरपंच श्रीमती दुर्गा अजय राठौर के नेतृत्व में खोखरा गांव लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि “आज गांव में जो रोशनी और व्यवस्था दिखाई दे रही है, वह दूरदर्शी नेतृत्व और ग्रामवासियों के सहयोग का परिणाम है।”
गांव के बुजुर्गों से लेकर युवा वर्ग तक, सभी में इस विकास को लेकर खासा उत्साह है। महिलाओं ने बताया कि पहले शाम होते ही अंधेरा फैल जाता था, जिससे बाहर निकलना मुश्किल होता था, लेकिन अब गलियां रोशन हो गई हैं और माहौल सुरक्षित महसूस होता है।
खोखरा गांव की यह तस्वीर आज कई अन्य गांवों के लिए मिसाल बनती जा रही है। उक्ताशय की जानकारी प्रतिनिधि राजेश राठौर के द्वारा दिया गया