जादू टोना की शंका पर धारदार हसिया से अपने चाचा की हत्या करने वाला आरोपी चढ़ा चाम्पा पुलिस के हत्थे…

जांजगीर चांपा:घटना का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी लक्ष्मण पाल थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका पिता मृतक राम प्रसाद पाल पीपल चौक के पास मकान में अकेले रहता है और पीपल चौक के पास स्थित शिव मंदिर में पूजा पाठ करता है इसके घर के पास ही इनका रिश्ते में बड़ा भाई अजीत पाल रहता है जो प्रकाश इंडस्टरीज कोटाडबरी में ढाबा चलाता है जो अक्सर रामप्रसाद पाल को टोना जादू करते हो जिसके कारण मेरा दुकान नहीं चलता है कहकर लड़ाई झगड़ा और मारने की धमकी देता था। इसी तरह दिनांक 21-9-25 को प्रार्थी लक्ष्मण पाल अपने घर पर था शाम करीबन 7:00 इसकी नाबालिक लड़की पास के किराना दुकान में सामान लेने गई हुई थी तभी पीपल चौक के पास देखी कि इसके बड़े पापा अजीत पाल इसके दादा को मारपीट कर रहे हैं और धारदार हसिया से मार रहे हैं जो तुरंत भाग कर घर जाकर अपने पिता जी को घटना के बारे में बताई तब प्रार्थी लक्ष्मण पाल तत्काल अपने पिता जी के मकान के पास जाकर देखा तो इसके पिता राम प्रसाद पाल घर के बाहर रोड पर पड़े हुए थे उसके कनपटी और गला कटा हुआ था जिससे बहुत खून बह रहा था जिसे घर के सदस्यों के द्वारा अस्पताल लाया गया जिसे डॉक्टर ने चेक कर मृत बताया की रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में तत्काल हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS),* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, SDOP चापा श्री यदुमणी सिदार को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी को पकड़कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर थाना चापा से जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया जो आरोपी के घर में दबिश देने पर आरोपी घर से फरार मिला इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी हथनेवरा चौक की ओर भाग रहा है सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी करके आरोपी को PIL प्लांट के पास पकड़ा गया जिसे पूछताछ करने पर आरोपी अजीत पाल प्रारंभिक तौर पर पुलिस को गुमराह करता रहा बारिकी से पूछताछ करने पर आरोपी ने मृतक राम प्रसाद पाल को जादू टोना करने की बात को लेकर धारदार हसिया से गला रेत कर हत्या करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग धारदार हसिया को जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

संपूर्ण कार्रवाई में* निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चाम्पा, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक अमृत सलूजा, नरसिंह वर्मन अजय चतुर्वेदी, शंकर राजपूत, मुद्रिका दुबे, आकाश कालोसिया, जय उराव, भूपेंद्र राठौर की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *