पुलिस आरक्षक को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी, पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा ने किया आरक्षक को निलंबन…

जांजगीर चाम्पा : थाना नवागढ़ के अपराध क्रमांक 293/2024 धारा 34(2) आब. एक्ट के आरोपी करन गोस्वामी निवासी सोठी थाना बम्हनीडीह को दिनांक 05.08.24 को माननीय न्यायालय नवागढ़ में न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया था। उक्त आरोपी का जेल वारंण्ट बनने से जिला जेल खोखरा जांजगीर दाखिल करने जा रहा था। जांजगीर में आरोपी करन गोस्वामी द्वारा आरक्षक को चकमा देकर फरार हो जाने से आरोपी के विरुद्ध धारा 262 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस प्रकार आरक्षक सोमनाथ कैवर्त्य के द्वारा मुल्जिम सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने से आरक्षक को *श्री विवेक शुक्ला (ips) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबन कर रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *