सेना में भर्ती निकला है कहकर अलग अलग व्यक्तियों से 10,59,000/रुपए की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार..

जांजगीर चाम्पा :प्रार्थी नीतीश कुमार कश्यप निवासी नेगुरडीह थाना नवागढ़ के द्वारा दिनांक 16/6/2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया था, की आरोपियों के द्वारा दुर्ग में सेना में भर्ती निकला है कहकर अलग अलग व्यक्तियों से 10,59,000/रुपए की ठगी कर लिए थे, उक्त आरोपियों के द्वारा किसी का नौकरी नहीं लगवाए, प्रार्थी के द्वारा पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर, झूठे केश में फसाने की धमकी देने लगे जिस पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 151/22 धारा 420,506, 34 IPC कायम कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण में मुख्य आरोपी अर्चना गोस्वामी और अभिषेक गोस्वामी घटना दिनांक से लगातार फरार थे जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर से आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *