पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन जिले में “ग्राम सुरक्षा समिति” का गठन किया जाएगा…

जांजगीर चाम्पा :पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन जिले में “ग्राम सुरक्षा समिति” का गठन किया जाएगा।

जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्रामों में ग्राम रक्षा समिति का गठन किया जाएगा जिसके लिए थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया जा चुका है।

प्रत्येक ग्रामवार रक्षा समितियों की संख्या 8 से 15 तक रहेगी जिसमें महिला/पुरूष, साफ-सुथरी छवि के लोगों को जोड़ा जाएगा।

“ग्राम रक्षा समिति” का कार्य

* ग्राम में बाहरी व्यक्तियों के आवाजाही की सूचना देना.

* ग्राम में अवैध कारोबार में सम्मिलित व्यक्तियों की सूचना देना.

* ग्राम की किसी बड़ी समस्या के बारे में भी संबंधित थाना /चौकी को अवगत कराना.

* गांव क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालो एवं जुआ सट्टा खेलने एवं खिलाने वालो के संबंध में जानकारी देना.

* ग्राम में साइबर/ट्रैफिक/नशामुक्ति आदि के संबंध में ग्रामीणों को थाने के सहयोग से जागरूक करना.

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* द्वारा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असमाजिक तत्वों के व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *