पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा जिले के थाना चौकियो में 12 तख्ती संधारण करने के अतिरिक्त 13वी तख्ती (डिजिटल तख्ती) संधारण करने हेतु निर्देशित किया गया…

जांजगीर चाम्पा: श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा* के निर्देशन में जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लाने के लिए अनेको उपाय किया जा रहा है। वर्तमान में सभी जिले के थाना चौकियों में 12 तख्तीयां संधारण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वर्तमान समय में आधुनिक तकनीकी को पुलिसिंग में सम्मिलित किये जाने के कारण बहुत से नये -नये पोर्टल, एप्लीकेशन प्रारंभ कियें गयें है। पोर्टल, एप्लीकेशन के नियमित एवं सही ढंग से संचालन को दृष्टिगत रखते हुए थाना चौकी स्तर में 13 वी तख्ती डिजिटल तख्ती का संधारण किया जाना है, इस हेतु पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा द्वारा 07 बिन्दुओं जैसे *01.* CCTNS, *02* ICJS *03* E-SAKSHYA APP *04* Cyber Crime.gov.in *05* NATGRID *06* NAFIS, *07* CRI MAC उक्त पोर्टल पर थाना चौकी प्रभारियों को प्रतिदिन कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *