जांजगीर चाम्पा :– जगमहंत ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए चुनावी संग्राम तेज हो गया है। कई दावेदार मैदान में हैं, लेकिन चर्चा का केंद्र दीक्षा राहुल सिंह बनी हुई हैं, जिन्हें ‘चश्मा’ चुनाव चिन्ह मिला है।
ग्रामवासियों के बीच दीक्षा को जबरदस्त समर्थन मिलता नजर आ रहा है। उनके प्रचार अभियान और विकास के वादों को लेकर जनता में उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि वे बदलाव और पारदर्शिता की उम्मीद कर रहे हैं, जिसे दीक्षा पूरा कर सकती हैं।

वहीं, अन्य प्रत्याशी भी पूरी ताकत झोंक रहे हैं, लेकिन दीक्षा के पक्ष में बनते माहौल ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। गांव में प्रचार अभियान जोरों पर हैं, रैलियों और सभाओं के जरिए मतदाताओं को लुभाने की कोशिशें तेज हो गई हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि मतदान के दिन जनता किसे अपना सरपंच चुनती है और क्या ‘चश्मा’ छाप की बढ़ती लोकप्रियता उन्हें जीत दिला पाएगी।