पार्षद दिनेश राठौर के प्रयास से रमन नगर वार्ड 18 को मिली बी टी रोड की सौगात

जांजगीर नैला: वार्ड पार्षद दिनेश राठौर के अथक प्रयासों से रमन नगर वार्ड 18 को बी टी रोड की सौगात मिली है। जिला प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी के अनुशंसा से जांजगीर नैला नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 18 रमन नगर में विकास को नई गति देते हुए पार्षद दिनेश राठौर के प्रयास से नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला के वार्ड क्र 18 रमन नगर गेट से यादव चौक एवं प्रशांत सिं‍ह के घर से छोटू किराना तक बी टी टॉप कार्य हेतु 39.18 लाख स्वीकृति मिली है।

*पार्षद दिनेश राठौर के प्रयास की सराहना*

पार्षद दिनेश राठौर ने बताया कि उन्होंने जिला प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी से प्रत्‍यक्ष भेंट कर इस सडक के नवीनीकरण किये जाने हेतु राशि स्वीकृति करने का आग्रह किया था, जिससे प्रमुखता से वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी के अनुशंसा से डी एम एफ मद से यह स्‍वीक़ति प्रदान की गई। लंबे समय से जर्जर हालत में पडी इस सडक के कारण आवागमन बाधित होता था, विशेषकर बारिश के दिनों में बदतर हो जाता था। यह सडक नहरिया बाबा जाने का भी मुख्‍य मार्ग भी है।

*वार्डवासियों में खुशी की लहर*

रोड को स्वीकृति मिल जाने से जो समस्‍या था वह दुर हो जायेगा। वार्ड पार्षद दिनेश राठौर के प्रयास से यह स्वीकृति प्रदान किया गया, जिससे वार्ड एवं शहर के लोगों को आवागमन में असानी होगी। इसके लिए शहर एवं वार्डवासी जिला प्रभारी मंत्री एवं छत्‍तीसगढ वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी का अभार व्‍यक्‍त से व्‍यक्‍त करते हुये धन्‍यवाद ज्ञापित किया है।

*सहयोग और समर्थन के लिए आभार*

वार्ड पार्षद दिनेश राठौर ने बताया कि इस स्वीकृति के लिए उन्होंने जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों का भी सहयोग और समर्थन प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि वे आगे भी वार्ड के विकास के लिए काम करते रहेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *