जांजगीर चाम्पा :हर वर्ष की भांति इस साल भी पुरनी बस्ती चित्तरपारा में “दे दिया राधे को बुलावा” की मधुर धुनों के साथ फाग गीतों की मस्ती का अनोखा रंग देखने को मिला। होली के स्वागत में गाए जा रहे इन पारंपरिक गीतों ने पूरे नगर में उमंग और उत्साह का माहौल बना दिया।
फाग गीतों की स्वर लहरियों ने पूरे क्षेत्र को संगीतमय बना दिया, जहां लोक कलाकारों और स्थानीय गायकों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढोल, मंजीरे और झाल की थाप पर सजे इन गीतों ने होली के रंगों में और भी जीवंतता भर दी।
नगरभर में गूंजती इन मधुर आवाजों ने न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि दूर-दूर से आए दर्शकों को भी आकर्षित किया। रंग, गुलाल और गीतों के इस अनूठे संगम ने सभी को होली के आनंद में सराबोर कर दिया।