
जांजगीर– पीएमश्री सेजेस क्र 1 जांजगीर के 6 विद्यार्थियों ने एनएमएमएस स्कॉलरशिप परीक्षा 2025 उत्तीर्ण की है। राष्ट्रीय साधन सह मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र आवेदन करते हैं और छात्रवृत्ति परीक्षा पास करने पर उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि दी जाती है। एचएम आकांक्षा यादव ने बताया कि विद्यालय से आस्था राठौर, कृष्णा यादव, आदित्य साव, आर्यन वैष्णव, अवि सोनी एवं श्वेता राय ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। आस्था राठौर 118 अंक के साथ पूरे जिले में टॉप पर है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर डीईओ अश्वनी भारद्वाज, डीएमसी राजकुमार तिवारी, प्राचार्य बैशाखी पारिया, एनसीसी अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी, शुभ्रा मिश्रा, मनोज यादव, सुरेखा नेताम, प्रियंका ठाकुर सहित समस्त स्टॉप ने विद्यार्थियों को बधाई दी।