शिक्षा एवं एनसीसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर ने किया दिनेश चतुर्वेदी का सम्मान..

जांजगीर- कलेक्टर के निर्देशन में गुरु पूर्णिमा उत्सव के अवसर पर श्रेष्ठ गुरूओं के सम्मान समारोह का आयोजन सेजस क्र 01 जांजगीर में किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक बनाने के लिए व्याख्याता एवं एनसीसी अधिकारी दिनेश कुमार चतुर्वेदी को कलेक्टर आकाश छिकारा, सहायक कलेक्टर दुर्गादास अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज एवं डीएमसी राजकुमार तिवारी द्वारा प्रशस्ति पत्र, साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि दिनेश जी ने शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार किये हैं। पिछले 8 सालों से अपने विषय मे शतप्रतिशत परिणाम दे रहे हैं। तकनीकों के प्रयोग से बच्चों में बेहतर समझ पैदा कर रहे हैं। साथ ही एनसीसी के द्वारा बच्चों में नेतृत्व, एकता, अनुशासन के साथ कैरियर बनाने में भी सहयोग कर रहे हैं। साहित्य में उनका योगदान अतुलनीय है। इस सम्मान से विद्यालय एवं जिले के शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *