जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 से लोकेश राठौर की ऐतिहासिक जीत, खोखरा के युवा समर्थको मे ख़ुशी की लहर..

जांजगीर चाम्पा (खोखरा) : नवागढ़ विकासखंड के क्षेत्र क्रमांक 1 मे हुए चुनाव मे लोकेश राठौर ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है l इस जीत के साथ उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कों बड़े अंतर से पराजित करते हुए क्षेत्र मे अपनी लोकप्रियता और मज़बूत जनसमर्थक का प्रमाण दिया है l चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थको मे भारी उत्साह देखा गया l फटाखो के साथ जश्न मनाया गया l गौरतलब है कि इस चुनाव मे लोकेश राठौर का मुकाबला कई मज़बूत प्रत्याशियों से था l लेकिन उन्होंने अपनी सूझबूझ जनसंपर्क के दम पर शानदार विजय हासिल की l उनके जीत से क्षेत्र मे नई उम्मीदों का संचार हुआ है l जनता कों उनसे विकास कार्यों की बड़ी आशा है l खोखरा के युवाओं ने भी लोकेश राठौर के समर्थन मे अथक प्रयास किया है l खोखरा के युवाओं द्वारा बड़ी मेहनत के साथ प्रचार प्रसार कर लोकेश राठौर कों जनता के बिच समर्थन दिलाया उनके जीत से खोखरा वासियो मे ख़ुशी लहर झूम उठी है l इस अवसर पर खोखरा के समर्थक युवा युगल राठौर, राजेश राठौर (लाला ),संतोष देवांगन,अजय राठौर, पिंटू राठौर, कमलेश राठौर, राकेश राठौर(पप्पू ) पिंटू बरेठ, नरेश सूर्यवंशी, राजू श्रीवास राहुल थवाईत, भोला राठौर ने लोकेश राठौर कों बधाइयां दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *