लाखों रूपये का राशि कूटरचना कर गबन करने वाला तत्कालीन सचिव कोटमीसोनार गिरफ्तार…

जांजगीर चाम्पा:मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि तत्कालीन सचिव कोटमीसोनार आरोपी ईलाही मोहम्मद कुरैशी निवासी बलौदा द्वारा ग्राम पंचायत कोटमीसोनार में वित्तिय वर्ष 2022-23 एंव 2023-24 में शासन से प्राप्त 15 वे वित योजना मे व्यापक भष्ट्राचार किया गया है, जिसके विरुद्ध जांच दल गठित कर जांच कराया गया था, जांच दल द्वारा दी तत्कालील सचिव द्वारा 15 वे वित्त की राशि रूपये 2513528/ का दूरूपयोग एवं गबन करना पाये जाने से थाना अकलतरा मे अपराध क्रमांक 233/2025 धारा 420,409,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

इसी प्रकार *आरोपी द्वारा वाट्सअफ ग्रुफ में धार्मिक भावनाओं* को ठेस पहुंचाने वाला लेख कर शेयर करना पाए जाने से आरोपी की विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध धारा 299 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया जाकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम, दोनों प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में तथा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में प्रकरण के गंभीरता से विवेचना की जा रही थी। इसी क्रम में आरोपी ईलाही मोहम्मद कुरैशी निवासी बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चंपा को हिरासत मे लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों अपराध धारा में अपना जुर्म स्वीकर किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 10.06.2025 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया। प्रकरण का विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, उप निरी. के. के. साहू का सराहनीय योगदान रहा। Yaar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *