KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 विकेट से हराया. कोलकाता नाइट राइडर्स ने छठा मैच जीता, अंक तालिका में दूसरे नंबर पर बरकरार. दिल्ली की टीम ने दूसरा स्थान हासिल करने का मौका गंवाया.
आईपीएल 2024 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हरा दिया. दिल्ली की टीम बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. दिल्ली की टीम 20 ओवर में सिर्फ 153 रन बना सकी. जवाब में कोलकाता ने 17वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. कोलकाता की जीत में वरुण चक्रवर्ती का अहम योगदान रहा जिन्होंने महज 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं बल्लेबाजी में फिल सॉल्ट ने 33 गेंदों में 68 रन ठोके. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 5 छक्के और 7 चौके लगाए.