जांजगीर नपा: वार्ड नंबर 22 में कांग्रेस की उम्मीदवार श्रीमती रेखा सोनवान के पक्ष में बढ़ रहा मतदाताओं का व्यापक समर्थन…

जांजगीर चाम्पा :जांजगीर नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 22 से कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती रेखा सोनवान ने चुनाव प्रचार में एक नई ऊर्जा ला दी है। वार्ड की जनता का झुकाव उनके पक्ष में बढ़ता नजर आ रहा है।

रेखा सोनवान ने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। उनकी सादगी, स्पष्ट दृष्टिकोण और विकास के प्रति वचनबद्धता ने मतदाताओं के दिलों को छू लिया है। क्षेत्र में विकास कार्य, साफ-सफाई और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने का उनका आश्वासन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

स्थानीय निवासियों ने उनकी कार्यशैली की सराहना की है। वार्ड के कुछ प्रमुख मतदाताओं का कहना है कि रेखा सोनवान का व्यक्तित्व ऐसा है जो वार्ड के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने यह भी बताया कि वे हर वर्ग के लोगों के साथ मिलकर काम करने का वादा कर रही हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं और युवाओं का विशेष समर्थन उनके साथ जुड़ रहा है। उनके पक्ष में बढ़ते रूझान से वार्ड नंबर 22 का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है।मौजूदा हालात में श्रीमती रेखा सोनवान को क्षेत्र के मतदाताओं का व्यापक समर्थन मिलता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *